हरिद्वार: आज मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा होने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जिला पंचायत कार्यालय देवपुरा, ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के लिए नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों पर किए जाएंगें। और आज नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 366 नामांकन खरीदे गए हैं। अब तक कुल 721 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवार आज से अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आरओ ब्रजेश तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने के लिए तीन काउंटर तैयार किए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर एक-एक एआरओ तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड एक नंबर से 15 तक के लिए एक नामांकन काउंटर, 16 से 30 के लिए दूसरा और 31 से 44 वार्ड नंबर के लिए तीसरा काउंटर बनाया है। आप[को बतादें कि पंचायत विभाग की तरफ से कुल 21 काउंटर बने हैं और 14 काउंटरों पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगें। आठ काउंटरों पर पूर्व की भांति नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी। परिसर में ही अधिवक्ताओं ने अपने टेबल लगाए हैं, ताकि कोई दस्तावेज टाइपिंग और नोटरी आसानी से हो सके

