भारत ने टेस्ट में हासिल की बड़ी जीत,न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन से दी हार 

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से पछाड़ दी है। यह जीत भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी उपलब्धि रही। आपको बतादें कि इससे पूर्व में भी करीब छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 रन से  अपने नाम किया।कानपुर टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत ने अपने देश की सरज़मीं पर लगातार 14वीं सीरीज में जीत हांसिल की है।
आपको बतादें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता। रविचंद्रन अश्विन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए। उन्होंने पहले टेस्ट में 6 और दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी हांसिल किया है। मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया हैं . 
इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये तीसरी शानदार जीत है। जहाँ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन तैयार किए जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 62 रन पर समिट गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *