Breaking : ATM कैश वैन से लाखों की लूट

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंदी पर हैं अब मामला यूपी के मिर्जापुर से है दरअसल, शहर में हौसला बुलंद बदमाशों ने आज मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े कटरा कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। 

 तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते भाग निकले। ये चोरी करीब 22 लाख रुपये की हुई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है। पुलिस महकमे में हड़कंप है। फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई है।
 बैंक के गार्ड जय सिंह निवासी चील्ह, कर्मचारी बहादुर निवासी विंध्याचल, अखिलेश कुमार निवासी पड़री और रजनीश मौर्या निवासी सुदंरपुर को गोली लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *