सलमान के फैन्स के लिए बुरी खबर,जन्मदिन से पहले अस्पताल में भर्ती हुए सल्लू भाई

लाखों दिलों के सुलतान और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैन्स के लिए तब बुरी खबर सामने आई जब बीती रात शनिवार को सलमान को सांप ने काट लिया। दरअसल,कल शनिवार को सलमान खान अपने पनवेल स्थित फ़ार्म हाउस पर क्रिसमस पार्टी मना रहे थे। जहाँ सलमान खान सलमान की हालत बिगड़ी जहाँ से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाय गया। आपको बतादें कि कल सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगें और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाना रात भर उनका इलाज चला फिर पता चला कि जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। 


अच्छी खबर ये है कि अब अभिनेता आज सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *