हरिद्वार : हरिद्वार में संतों का गुस्सा एक बार फिर यूपी सिंचाई विभाग पर फूटा। बैरागी संतो ने कहा की यूपी सिंचाई विभाग अतिक्रमण हटाने के नाम पर बैरागी अखाड़ों में जबरन तोड़फोड़ कर रहा है। इससे हरिद्वार का संत समाज आक्रोशित है, इसी के लिए आज हरिद्वार में संतो ने घरना भी दिया और यूपी सिंचाई विभाग से अखाड़ों में तोड़फोड़ को तत्काल रोकने का निर्देश भी दिया है। संतों ने कहा यूपी सिंचाई विभाग को 13 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अभी तोड़फोड़ की गई है और जो हमारे अखाड़ों के गेट तोड़े गए है उनको दोबारा से बनवाए नहीं तोह संत समाज अनशन पर बैठ जाएगा और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट भी जाएंगे। फिलहाल अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी से अखाड़ों के गेट तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि संतों की यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। अधिकारियों ने तोड़े गए गेट को दोबारा बनवाने का आश्वासन दिया है।
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मोही में धरना देते हुए संतों ने दावा किया बैरागी कैंप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने 2024 तक रोक लगाते हुए स्टे जारी किया है। यूपी सिंचाई विभाग हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना कर रहा है । वहीं निर्मोही अखाड़े के सचिव महंत गोविंद दास और स्वामी पवित्रदास पुजारी ने कहा कि सिंचाई विभाग संतों का उत्पीड़न बंद करे।
धर्मनगरी में संतो का फूटा गुस्सा,दिया अल्टीमेटम

