कल रविवार को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘हल्लाबोल’ रैली का भव्य आयोजन 

नई दिल्ली : मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आज शनिवार दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोलने की बात कही। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

कांग्रेस सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भी शुरू कर रही है, जिसमें राहुल गांधी पैदल चलते हुए ‘महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाएंगे।’ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस का अभी तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जिसमें पार्टी नेता जमीनी स्तर पर आम आदमी से संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *