ख़ास खबर: उर्दू भाषा में महिला नेता को मिला धमकी भरा पत्र,यूपी सीएम भी निशाने पर 

हरिद्वार : विश्व हिंदू परिषद(विहिप) की महिला नेता साध्वी डॉ. प्राची को सीधे धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है ये पत्र हिंदी या अंग्रेजी में नहीं बल्कि उर्दू भाषा में भेजा गया है। प्राप्त इस पत्र में साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी को हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में यह पत्र मिला जिसके बाद साध्वी ने पुलिस से सुरक्षा के लिए मांग की प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि सुबह के समय उनके हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने दावा करते हुए कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र हुआ है। 

साध्वी ने कहा कि धमकी उन्हें पहले भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगी। साध्वी ने प्रशासन से पत्र की जांच कराने के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं साध्वी प्राची ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसके बारे में बात करने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *