साध्वी प्राची की विवादित बयानबाजी से मचा बवाल,मुस्लिम बहनों को ऑफर

बरेली में गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंची विहिप (विश्व हिंदू परिषद) की नेता साध्वी प्राची ने खुलेआम कई मुद्दों पर बयानबाजी की जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के घर वापसी के बयान पर साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वालों का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए तो सबके पूर्वज भगवान राम, कृष्ण व बाबा भोलेनाथ ही निकलेंगे। अब तो एक बाल से ही डीएनए जांच होने लगी है।

साध्वी प्राची ने ये भी कहा कि बहन-बेटियां तपती दोपहरी के 50 डिग्री तापमान में काले लिबास में रहतीं हैं उन्हें खुला ऑफर करते हैं कि वो बेटियां हिंदू लड़कों से शादी करें तो कई फायदे होंगे। वे खुशहाल जिंदगी जी सकेंगी। उन्हें न काले लिबास में रहना होगा और न ही तीन तलाक व हलाला जैसी चीजों का सामना करना पड़ेगा।धीरेन्द्र शाष्त्री के साईं बाबा पर दिए गए बयान पर साध्वी ने कहा कि वो पी -फ़कीर हैं भगवान नहीं हो सकते। धीरेंद्र शास्त्री ने साईं को लेकर बिल्कुल सही बयान दिया है। 

ममता बनर्जी पर बोलीं – साध्वी प्राची ने ममता बनर्जी पर हुए सवाल पर कहा कि जो हालत अभी बंगाल के हैं एक दिन वो खुद वहां सुरक्षित नहीं होंगी। बिहार में हिंसा हो रही है और वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजा इफ्तार में खजूर खा रहे हैं। दोनों ही प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *