देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा पत्र लीक मामलें के बाद एक और भर्ती का परीक्षा पत्र लीक का खुलासा हुआ है। यह मामला है जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का। इसका खुलासा एसआईटी की टीम नें किया है। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामलें का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया जिसमें पटवारी पेपर लीक मामले में जेल में बंद आयोग के निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी के साथ-साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। और इस्लीक मामलें से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेजकर दी गई है।
पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद वर्ष 2021-22 में हुई जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती परीक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी ने इन परीक्षाओं की जांच भी शुरू कर दी थी। पता चला कि जेल जा चुके अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और शिक्षक राजपाल ने आयोग के एक अन्य अधिकारी संजीव कुमार के साथ मिलकर जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के प्रश्नपत्र भी लीक कराया। जांच मेंयह भी सामने आया कि हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित जुर्स कंट्री में परीक्षार्थियों को परीक्षा का प्रश्नपत्र दिया गया था ।
उत्तराखंड में नहीं थम रहा पेपर लीक मामला,इस परीक्षा का हुआ प्रश्नपत्र लीक

