सचिन तेंदुलकर पहुंचे देहरादून, रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज में लेंगे हिस्सा

देहरादून: आज बुधवार को इंडियन क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पहली बार राजधानी देहरादून पहुंचे है जहां देहरादून के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार में थे। इसके लिए सचिन तेंदुलकर मंगलवार को देहरादून आ गए हैं। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इंडिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की टीम के सदस्य एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं।

21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही सीरीज

रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज 21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही है। 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। जिसे लेकर आज मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह सहित भारत की क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचे हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए आज इंडिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स व न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी देहरादून पहुंच रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *