उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग,जांच आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे आस पास हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना को समय से सुरक्षाकर्मियों वफा कर्मियों ने काबू में पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *