लखनऊ : गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतां हो रहा है जो कि सुबह 7 बजे से जारी है। आज के चरण में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान शुरू हो चूका है। यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हो गया है। सबसे ज्यादा बस्ती में वोटिंग हुई है।मतदान के चलते बस्ती सदर विधानसभा 310 बरडाड़ के बूथ संख्या 361, 62, 63 के मतदाताओ ने बूथ बदलने की वजह से मतदान का पर विवाद हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का वोट पंचायत भवन पर पड़ता था, जो सुकाली पुरवा कर दिया गया। इसी वजह से ग्रामीण नाराज है। ग्रामीणों का कहना है जहां 300 वोट है, वहां पर बूथ बना दिया गया।
इन जिलों में 11 बजे तक इतना मतदान –
अंबेडकर नगर में 23.15 फीसदी मतदान
बलिया में 21.85 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 18.81 फीसदी मतदान
बस्ती में 23.31 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 19.64 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 21.73 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 23.23 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 21.23 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 20.74 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 23.48 प्रतिश मतदान

