आज मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पार्क रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से हुई है। इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद के पुलिस चीफ को तलब किया। जहां उन्होंने 15 मिनट में सभी को कोर्ट में आने को कहा जस्टिस फारूक ने कहा कि अगर पुलिस चीफ कोर्ट में पेश नहीं हुए तो हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यहां बुलाएंगे। आप यह बताएं कि इमरान को किस मामले में और क्यों गिरफ्तार किया गयाइमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव बन गया है इसलिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। ?
इमरान खान गिरफ्तार,क्यों हुए गिरफ्तार ?

