नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन हुआ जिसकी सुनवाई पर इस तोड़फोड़ मामले में उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस ने जवाब मांगा है। अदालत ने दिल्ली पुलिस से दो हफ्ते के अंदर एक सील लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट पेश करने के सख्त आदेश दिए हैं।
आपको बतादें कि हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाने को कहा है , यह आदेश कार्यकारी चीफ जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस नवीन चावला की बेंच तब दिया जब उन्हें यह सूचित किया गया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है और उसने मामले में स्वतः इस मामलें को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी भी की है जिसमें करीब अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

