जकार्ता में भारी भूकंप,46 मौतें,700 से अधिक घायल 

इंडोनेशिया : आज सोमवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है और करीब 46 लोगों की जान  गई है इसके अलावा 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और साथ ही सियांजुर के प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने बताया कि अभी मुझे जो भी खबर मिली है उसके अनुसार सिर्फ एक ही अस्पताल में करीब 46 लोगों की मौत हुई है। और कम से कम 700 लोगों का इलाज चल रहा है। ज्यादातर को इमारतों में फंसने के कारण फ्रैक्चर हुआ है। घायलों और मरने वालो की संख्या भी बढ़ने के अनुमान है।  सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, इसके कारण सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।  दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे लोग बेहद घवरा गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *