काबुल की सभी सीमाओं पर तालिबानी आतंकियों ने किया कब्जा

काबुल : अफगानिस्तान में तालिबान की हैवानियत अब चरम पर है। आज मिली ताज़ा खबर के मुताबिक़ तालिबान के आतंकियों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल दस्तक दे दी है। काबुल में तालिबानी आतंकियों के घुसने की खबर है, आतंकियों ने देश की सभी सीमाओं पर डेरा डाल दिया है। इस बात की पुष्टि तीन अफगान अधिकारियों द्वारा की गई है। तालिबान के आतंकी काबुल के कलाकान, काराबाग और पगमान जिलों में घुस चुकें हैं। प्रवेश के बाद यहाँ दहशतगर्दी फैलाना भी शुरू कर दिया है। 
सूत्रों के हवाले से मिल रहीं ख़बरों के मुताबिक़,अफगान की राजधानी में गोलियों की रुक-रुक आवाज़े आ रही हैं।तालिबान ने एक बयान जारी करके कहा है कि उनकी काबुल को ‘जबरदस्ती’ अपने कब्जे में लेने की योजना नहीं है। बता दें कि दो दशक की लड़ाई के बाद अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटों बलों की संपूर्ण वापसी से पहले तालिबान देश पर हर ओर से कब्जा करता जा रहा है। 
तालिबान ने अपने लड़ाकों को सीमाओं पर ही इंतजार के लिए बोला है। तालिबान ने कहा है कि वे आम लोगों या सेना के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *