पाकिस्तान सियासी बवाल : कोर्ट आज ही इस मामले में सुनाएगा फैसला

इस्लामाबाद : गौरतलब है कि पाकिस्तान की सियासत पर सभी की नज़रे टिकी हुईं हैं। नेशनल असेंबली में आज रविवार को पांच मिनट के अंदर इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को खारिज हो गया है। इसके बाद तेजी से कई घटनाक्रम हुए। इमरान खान ने इसके तुरंत बाद संसद भंग किए जाने की मांग की। इस पर राष्ट्रपति ने तुरंत अपनी सहमति दे दी और संसद को भंग कर दिया। अब यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट आज इस मामले में सुनवाई कर रहा है। 


आज सुप्रीम कोर्ट में पांच सदस्यों की पीठ ने सुनवाई के चलते स्पीकर के पास संसद भंग के आदेश को निरस्त करने का विवेक है।  लोगों के बीच इतनी ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार (कल) को पीटीआई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, वह संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो अगले चुनाव में टिकट बंटवारे पर विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *