देहरादून : श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में उत्तराखंड भवन की भूमि खरीदने के लिए वित्त विभाग ने राज्य संपत्ति विभाग को 35 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश आवास विकास बोर्ड ने राज्य सरकार से मांगी गई भूमि के लिए 33 करोड़ की डिमांड की है और की धनराशि जारी होने के बाद अब राज्य संपत्ति विभाग पहली किस्त के रूप में साढ़े तीन करोड़ की धनराशि जारी कर देगा।
इसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों ही भूमि खरीद की अनुमति दे दी थी। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा था। अयोध्या में उत्तराखंड भवन बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 4700 वर्ग मीटर के दो भूखंड चिह्नित किए हैं। पहली किस्त के रूप में 3.50 करोड़ की धनराशि जारी होगी।

