प्रदेश में साइबर सिक्योरिटी के लिए हुई बैठक, इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

देहरादून : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना होने की बात कही गई है। यह निर्णय बीते दिन मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन बैठक में हुआ है।अपर मुख्य सचिव ने पुलिस के लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लेने के उद्देश्य से गृह विभाग से बेहतर समन्वय करने को कहा।उन्होंने कहा है कि जो भी प्रकरण जिस भी स्तर पर ऐसे ही पड़े है तो उनका परस्पर संवाद से निराकरण करने का प्रयास होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव के सामने उत्तराखंड पुलिस से संबंधित वर्तमान और भविष्य की कार्य योजनाओं को प्रस्तुत किया।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी को एक टीम के रूप में काम करने का संकल्प लेना है।

इसपर हुई चर्चा –

बैठक में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के गांवों को सशक्त बनाने और पलायन के लिए रोकने पर सीमा रक्षक और हिम प्रहरी दल योजना के तहत गांव वालों को प्रशिक्षण देने की बात कही गई।

स्मार्ट एंड इंटेलिजेंस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में उपकरण लगाने और स्क्रैप पॉलिसी के अंतर्गत नए वाहनों की खरीद को शासन स्तर से बजट स्वीकृत करने का प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *