इस बार चार धाम यात्रा में भारत-चीन सीमा पर पहुंचेगा मोबाइल फोन

उत्तरकाशी : आगामी यात्रा सीजन में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जल्द ही मोबाइल पहुँचने वाला है।  जिसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नेलांग और जादूंग में मोबाइल टाॅवर लगाने का काम,शुरू कर चुका है। बीएसएनएल के अधिकारियों ने कहा है कि नेलांग में टॉवर लगाने का करीब 70 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है और जादूंग में प्रथम चरण शुरू हो गया है।  चारधाम यात्रा सीजन के समय में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नेलांग और जादूंंग गांवों में मोबाइल फोन की सुविधा पहुँच जाएगी इसके साथ ही भटवाड़ी विकासखंड के सबसे दूरस्थ जौड़ाव और सिल्ला सहित धौंतरी क्षेत्र के उलण गांव में भी दो से तीन माह के भीतर मोबाइल के सिग्नल पहुँच जाएंगे। यह दूरस्थ गांव सड़क मार्ग से 10 से 12 किमी की दूरी पर हैं। जहां पर अभी सड़क, संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इन सभी गांवों में मोबाइल सेवा देने के लिए टॉवर लगने के दूसरे चरण का काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *