पत्नी के मर्डर की खौफनाक कहानी,’CID’ धारावाहिक देखकर बनाई योजना

हरिद्वार की गंगनहर में महिला का शव मिलने से हड़म्प मच गया है। दरअसल, पुलिस ने बीते सात फरवरी को एक महिला की गंगनहर में धक्का देकर हत्या के मामले में आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था।  इस मामलें से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी के नाम पर लिए ऋण को जमा करने से बचने के लिए हत्या की घटना को किया।

पुलिस ने बताया है कि प्रयुक्त कार और बाइक समेत अन्य सामान बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया। बीते दिन रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकारों से बात करते कहा कि बीते सात फरवरी की रात मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि नसीरपुर गंगनहर पटरी पर महिला डूबकर लापता हो गई, जबकि युवक डूबने से बच गया।  इस मामलें में महिला के पिता मुजफ्फरनगर के के रामराजपुर थाना क्षेत्र जलालपुर गांव निवासी सुशील कुमार ने शक जताते हुए दामाद और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगा था।

पुलिस ने मनीषा के पति अतेंद्र और उसके दोस्त अजय प्रकाश उर्फ रवि निवासी गांव झडका, थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ में अतेंद्र ने बताया, उसने हरिद्वार में आटा चक्की लगाने के लिए पत्नी मनीषा के नाम से 44 लाख रुपये का ऋण बैंक से लिया था। इस बीच उसके हरिद्वार में एक बैंक महिला कर्मचारी से अवैध सम्बन्ध शुरू हो गया।

इस बात का मनीषा को पता चल चुका था। बैंक कर्मी प्रेमिका ने बताया था कि अगर उसकी पत्नी की मौत करदेता है तो ऋण नहीं चुकाना पड़ेगा। इस पर उसने अपने दोस्त रवि के साथ मिलकर मनीषा की हत्या का पूरा प्लान तैयार किया और सात फरवरी को दोनों मनीषा को कार से गंगनहर किनारे लाए और उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में उसे गंगनहर में धक्का देकर हत्या कर दी।आरोपियों की निशानदेही पर मनीषा की कैप, बैग, घटना में प्रयुक्त कार और बाइक बरामद की गई है। महिला के शव की गंगनहर में तलाश की जा रही है। अतेंद्र ने हत्या की योजना बनाने से पहले सीआईडी धारावाहिक देखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *