पूर्व सीएम रावत की सीएम धामी से अपील,सोशल मीडिया पर फिर सामने आए हरीश रावत 

उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अक्सर सोशल मीडिया पर विपक्ष को घेरते नज़र आते हैं इस बार भी उन्होंने प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी  गुहार लगाईं है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) से यात्राओं का संचालन प्राइवेट लोगों को सौंपने का सोचा है इस संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर हरीश रावत ने इसपर  चिंता व्यक्त की है। इसका सीधा अर्थ है कि केएमवीएन को बंद किया जाना।

पूर्व सीएम हरीश ने सीएम धामी से यात्रा निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर फिर से सोचने को कहा है। हरीश रावत लिखा है, बहुत चिंताजनक समाचार पढ़ने को मिला। राज्य सरकार, ओम पर्वत, कैलाश और उस क्षेत्र की यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम से उसका संचालन लेकर उसे प्राइवेट लोगों को दिया जाएगा।

इसका सीधा अर्थ है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम को बंद करना। पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की यात्रा संचालन करता था। ‘था’ शब्द इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सरकार का इरादा पिथौरागढ़ से होकर जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को संचालित करने का नहीं है।उस काम को छीनने का कोई औचित्य नहीं है! मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि इस पर पुनर्विचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *