नैनीताल हाईकोर्ट की सख्ती,जिलाधिकारियों को आपराधिक अवमानना की चेतावनी

नैनीताल :  आज उच्च न्यायालय ने राजाजी टाइगर रिजर्व  में रह रहे वनगूर्जरों के मामले में कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने के मामले में सरकार और देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के जिलाधिकारियों को एक सप्ताह का अतिरिक्त अब समय देदिया है। आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में आपराधिक अवमानना की चेतावनी दी है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति एनएस धनिक की अदालत में दिल्ली की गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) थिंक एक्ट राइज फाउंडेशन व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। देहरादून, हरिद्वार व पौड़ी के अलावा अन्य जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअली अदालत में पेश हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *