देहरादून : गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज शुक्रवार तड़के रुड़की में एक्सीडेंट हो गया जिसमें वो बुरी तरह झुलस गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य के ठीक होने की कामना की और इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन कियाजाएगा ये बात कही। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, उन्होंने ऋषभ पंत की मां से फोन पर वार्ता कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उपचार में सरकार के स्तर से हर संभव मदद की बात कही।
ऋषभ पंत के इलाज का खर्च उठाएगी धामी सरकार

