राजस्थान में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद, तनावपूर्ण स्थिति के चलते लगाई रोक

राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवाए बंद की गई हैं . सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। बीते दिन मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद से जिले में भारी हड़कंप मचा हुआ है।  जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इस विषय में जानकारी देते हुए कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से कल गुरुवार,12 मई की सुबह 6 बजे तक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। शहर के पांच थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। 

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। घटना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ युवकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड में ब्रह्मणी स्वीट्स की दुकान के बाहर बुलाया, जब आदर्श वहां पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे जख्मी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *