उत्तराखंड में एक और आपराधिक मामला सामने आया है। जिसके चलते हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. वैभव कुच्छल को फोन कर बदमाश ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसा नहीं देने की वजह से उसने डॉक्टर को जान से मारने और बेटे के अपहरण की धमकी दी है। भयभीत डॉक्टर ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच से पता चला कि फोन हापुड़ से आया था। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए हापुड़ भेजी गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

