ऋषिकेश में आज मंगलवार सुबह गुजरात की एक महिला यात्री गंगा में बह गई और एसडीआरएफ की टीम महिला की खोज करने जुटी है। हालाँकि अभी तक महिला पता नहीं लग सका है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने कहा कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश आई थी और ऋषिकेश में ही एक आश्रम में रुकीं थीं।
आज सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए पहुंची थीं। वो गंगा बहाव मे पैर फिसलने से बह गयीं ।इसके बाद तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को खोजने में जुट गई। फिलहाल वहां एक बुजुर्ग के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

