यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में बीते रविवार तड़के हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू किया जा रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया है कि आज बुधवार को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। आज बुधवार को दिल्ली से नई मशीन के पार्ट्स की दूसरी खेप लेकर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरे हरक्यूलिस विमान में मशीन के पार्ट्स फंस गए हैं। जिसे दो घंटे से अधिक समय से निकालने का प्रयास किया गया और दो बजे हवाई अड्डे पर उतरा था। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर साइट तक मशीनें पहुंचाई जाएंगी।
Tunnel Collapse : हरक्यूलिस विमान में मशीन के पार्ट्स फसे

