हिमस्खलन में फंसे लोगों का रेस्क्यू ज़ारी,आज मिले 7 शव

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी ज़िले के डोकरानी बामक ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षिकों का रेस्क्यू बृहस्पतिवार से ज़ारी है ,और आज भी 7 शव बरामद हुए है ,जिसके बाद कुल शवों की संख्या 26 हो गई है और अभी भी तीन लोग लापता हैं , जिन्हे रेस्क्यू करने का काम अभी भी चल रहा है। आज मिले 7 शव हेलीपैड पहुँच गए है। रेस्क्यू किये गए सभी शवों को एडवांस बेस कैंप लाया जा रहा है , लेकिन ख़राब मौसम के चलते बेस कैंप तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि बीते रविवार को नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनीरिंग से 29 प्रशिक्षक डोकरानी बामक ग्लेशियर में आए एवलांच के बाद लापता हो गए थे , और जिसके बाद शुरू किए राहत व बचाव दल ने रविवार को ही 4 शवों को बरामद कर लिया था। जिसके बाद गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वार वेलफेयर स्कूल से आए एक्सपर्ट दल ने सेना के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और एवलांच में फंसे 29 में से 26 शवों के अभी तक बरामद कर लिया है। लेकिन अत्यधिक ख़राब मौसमके कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी दिक्कतें हो रही है। और इसी कारण बरामद शवों को भी अभी तक जिला मुख्यालय भी नहीं भेजा जा सका है।