एटीएस ने ज़ब्त की 350 करोड़ की हीरोइन,6 पाकिस्तानी गिरफ़्तार

गुजरात : गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी नाव ‘अल साकार’ को पकड़ा है।  बता दें कि इस नाव में 6 पाकिस्तानी नागरिक के होने की ख़बर है। बता दें कि नाव में से करीब 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए गए है।  जानकारी हो इन हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 350 करोड़ बतायी जा रही है। गुजरात डीजीपी आशीष भाटिया ने प्रेसवार्ता करते  हुए बताया कि गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने एक त्वरित अभियान में गुजरात से 50 किमी दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक पाकिस्तानी नाव ‘अल साकार’ को पकड़ा।  नाव में 6 पाकिस्तानी लोग थे और 350 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलो हेरोइन उनके पास से जब्त की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि पता चला कि पाकिस्तान में स्थित एक बड़े ड्रग लॉर्ड मोहम्मद कादर ने यहां खेप भेजी थी।  लेन-देन उच्च समुद्र पर होने वाला था। गुजरात एटीएस ने सूचना प्राप्त की और ऑपरेशन शुरू किया और इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. कुल 6 पाकिस्तानियों को पकड़ा गया है। पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि तटरक्षक बल और हमारी टीम उनके साथ जखाउ बंदरगाह पहुंच गई है। पिछले कुछ वर्षों में यह छठा ऐसा ऑपरेशन है जिसे एटीएस ने अन्य एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया है।