आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन भारत के लिए ख़ास है क्यूंकि भारत के नीरज चोपड़ा अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जेवलिन थ्रो में क्वालिफिकेशन मैच में उतरेंगे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी सेमीफाइनल मैच में उतरेगी। उनका सामना तीन बार के ओलंपिक चैंपियन जर्मनी से है। इस पदक के शीर्ष दावेदार जैकब वडलेज ने 85.63 के दूसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में स्थान बना चुके हैं। इससे पहले जूलियन वेबर 87.76 के शानदार थ्रो के साथ क्वालिफाई किया था। भारत के किशोर जेना पहले प्रयास में 80.73 के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर हैं।अचंता शरत कमल का फैन जेंडॉन्ग से सामना हो रहा है।
टेबल टेनिस का प्री क्वार्टर फाइनल शुरू

