चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए श्रद्धालु बेहद उत्साहित नज़र आ रहे है। अभी से ही आगामी आठ से 10 मई तक टिकटों की बुकिंग मात्र 30 मिनट में फुल हो गई है। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग हुई है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण बुधवार को हेली सेवा का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने कहा कि बुधवार को आईआरसीटीसी की तरफ से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया था। 38 मिनट में ही तीन दिन की सभी टिकटें फुल हो चुकी हैं । अभी तक कुल 964 उड़ान की गई।
केदारनाथ हेली सेवा हुई फुल, जानिए किस तारीख को खुलेगा अगला स्लॉट

