TVS Ronin 225cc आज होगी बाजार में लॉन्च

 नई दिल्ली : टीवीएस रोनिन आज बुधवार 6 जुलाई को लॉन्च होने को तैयार है।  अपनी लेटेस्ट पेशकश  इसके साथ ही नियो-क्लासिक स्टाइल वाली TVS Ronin 225cc बाइक की कीमतों और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो जाएगा। इसकी आधिकारिक डेब्यू से पहले, हाल ही में मॉडल की पहली तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई थी। नई टीवीएस बाइक के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का ऐलान होगा।  यह बाइक 225cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आ सकती है जिसका पावर आउटपुट 20bhp के करीब होगा। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। सस्पेंशन ड्यूटी करने के लिए, बाइक में अपसाइड-डाउन फोर्क अप फ्रंट और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन होगा। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसमें डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलेगा।  दोनों कंपनियां साझा प्लेटफॉर्म विकसित करेंगी और इस आर्किटेक्चर पर आधारित मॉडल वैश्विक बाजारों में बेचे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *