लखीमपुर खीरी: गौरतलब है कि हाल ही में यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुआ हिंसा का मामलें में नया मोड़ आया है। जिसके चलते आज हिंसा मामलें पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली अर्जी को कोर्ट में चर्चा के बाद सीजेएम चिंताराम ने इसे खारिज किया है।
इस घटना में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन ने अदालत में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम चिंताराम ने अर्जी खारिज कर दी।
पिछली बार सीजेएम कोर्ट में बहस के बाद पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित रख ली गई थी और फैसले के लिए 6 दिसंबर की तिथि मुकर्रर की गई थी। मामले की गंभीरता को लेकर सोमवार देर शाम तक फैसला न हो पाने के कारण अदालत ने निर्णय के लिए आज तय किया था।
आज न्यायालय में जज ने कहा कि पत्रकार रमन कश्यप की नामजद आरोपियों ने उस समय हत्या कर दी थी, जब वह तिकुनिया में प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन का कवरेज करने गए थे।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब वो अदालत आए हैं। अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी खारिज कर दी।

