पेपर लीक मामला : हाकम सिंह के तीन भवनों पर चला बुलडोजर

उत्तरकाशी : प्रदेश में हुए पेपर लीक मामलें में जेल गए हाकम सिंह के तीन और भवन आज शनिवार को बुलडोज़र से गिरा दिए गए हैं। अब तक पांच भवनों को तोड़ दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्व में ही कर ली थी।  उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे।

बीते 4 अक्टूबर को गोविंद वन्य जीव विहार ने वन विभाग की भूमि पर हाकम सिंह की तरफ से ओर से बनाए गए दो रिजॉर्ट ध्वस्त किए थे। इसके बाद राजस्व विभाग ने भी सरकारी भूमि पर बने तीन भवनों को खाली करने के आदेश दिए थे जिसके लिए समय 7 अक्तूबर निर्धारित था। निर्धारित समयावधि तक भी इन भवनों को खाली नहीं किया गया जिस पर अब प्रशासन ने इन्हें तोड़ दिया है।एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि भवनों को खाली करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है। अब उक्त भवनों को शनिवार को ध्वस्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *