मुंबई पुलिस को बीते दिन एक धमकी वाला मेल आया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम वही स्टेडियम है जहां क्रिकेट वर्ल्ड कप के अधिकतर मैच का आयोजन होता है। मैचों का आयोजन किया गया है। धमकी भरे इस मेल में सरकार से 500 करोड़ रुपये और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की भी मांग उठी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि घटना को अंजाम देने के लिए लोगों को भेज दिया गया है। बतादें कि बिश्नोई को दिल्ली के मंडोली जेल में रखा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एनआईए से हमें इस मेल के बारे में पता चला, जिसके बाद अन्य एजेंसियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
पीएम की जान को ख़तरा,मिला ईमेल

