इस दिन आएगा उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम ,यहां देखें रिज़ल्ट

रामनगर : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजे राज्य के शिक्षा मुख्यालय में जारी किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर लिंक एक्टिव होने के बाद अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।
वहीं एक या एक से अधिक विषयों में असफल रहने वाले छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका बोर्ड की ओर से दिया जाएगा। नतीजे जारी करने के बाद उत्तराखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख़ घोषित करेगा। यह परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित की जा सकती हैं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का आयोजन 17 मार्च 6 अप्रैल तक किया गया था। इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,32,110 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 1,27,320 ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। रिज़ल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट स्क्रीन पर देख सकते है।