अफसर की बेटी के साथ गैंगरेप, दौड़ती कार में घिनौनी करतूत

लखनऊ के गोमती नगर निवासी सेवानिवृत्त अफसर की बेटी के साथ घिनोनी हरकत हुई है , जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।  दरअसल, बीती रात सोमवार को अफसर की बेटी के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कार बरामद हुई है।

आरोपियों ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात की और उसे लखनऊ की मुंशी पुलिया पर छोड़कर भाग गए। उसे मुंशी पुलिया के पास छोड़कर भाग निकले। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता का केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में इलाज हो रहा है। वह अक्सर वहां जाती थी।  जब वो वहां जाती थी, चाय की दुकान पर काम करने वाले मड़ियांव के सत्यम मिश्र से उसकी पहचान हो गई थी , 5 दिसम्बर को जब युवती इलाज के लिए वहां पहुंची, तो डॉक्टर को दिखाने के बाद वह सत्यम की दुकान पर चाय पिने रुकी,  यहाँ उसका फोन ऑफ हो गया।  युवती ने सत्यम से कहा तो उसने बाजारखाला के मो. असलम की एंबुलेंस में मोबाइल चार्जिंग पर लगवाया और कुछ देर के बाद युवती ने अपना फोन मांगा तो सत्यम ने बताया कि चालक एंबुलेंस लेकर डालीगंज चला गया है। सत्यम युवती को ई-रिक्शे से डालीगंज लेकर पहुंचा तो युवती को कहा की अब एम्बुलेंस आईटी चौराहे पर पहुँच गई है।

दोनों वहां पहुंचे तो चाय दुकान मालिक बाजारखाला का मो. सुहैल व असलम कार से वहां पहुंचे। उन्होंने सत्यम व युवती को कार में बिठाया और बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित ढाबे पर जा पहुंचे। वहां खाना  पीना हुआ। आरोपियों ने वहीं पर युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती नशे में हो गई तो उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ चलती कार में उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की। इस घटना के बाद युवती बहुत सहमी हुई है, मुंशी पुलिया पर आरोपियों के छोड़ने के बाद वह किसी तरह अपनी सहेली के यहाँ पहुंची। फिर किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद रविवार को उसने हिम्मत की और परिवार को बताया।  तब बात पुलसि तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *