INDIA vs भारत: इण्डिया शब्द है गाली की तरह,किसने कहा ऐसा ?

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा है कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द को ही इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से मिली गाली है। विपक्ष की तरफ से अपने साझा गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति  जारी है। भाजपा नेताओं की तरफ से इंडिया को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब पार्टी के सांसदों ने भी इंडिया की जगह भारत के औपचारिक इस्तेमाल की वकालत करनी शुरू कर दी है। 
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने तो इंडिया शब्द को अंग्रेजों की गाली कह डाला। असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत को लेकर ट्वीट किया है। 
बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत शब्द हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे संविधान में भी बदलाव होना चाहिए और इसमें भारत शब्द को ही जुड़ा जाना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत शब्द पर जोर देते हुए आम चलन के टर्म ‘रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ की जगह एक्स पर अपने पोस्ट में ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ इस्तेमाल किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *