हरिद्वार में हालिया एक दर्दनाक मामला सामने आया था जिसमें सात दिन पहले रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित भेल में झाड़ियों में मिले महिला का कंकाल मिला था। पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला का कंकाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती का था। उस महिला की मौत उसी के प्रेमी ने गला दबाकर हत्या करके उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया था। जहां शव पड़ा-पड़ा कंकाल बन गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
रानीपुर कोतवाली झाड़ियों में मिला कंकाल,क्या है मामला ?

