नूह  हिंसा में 6 की मौत, तीस FIR

नूंह में जलाभिषेक यात्रा के समय भड़की हिंसा की आग हरियाणा के कई शहरों में जा पहुंची हैं। हिंसा में छह लोगों की मौत हुई है। नूंह में स्थिति तनावपूर्ण है। आरोपियों की धरपकड़ व शांति के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 व पुलिस बल की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में कर्फ्यू जारी है। आसपास के शहरों में धारा 144 लगाई गई है। हरियाणा के पलवल, सोहाना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन भी बुलाया है। हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में अलर्ट किया गया है। डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तीस एफआईआर दर्ज की हैं। इंटरनेट भी चालू है। मैं सभी से अपील करता हूं कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *