उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा,दो माह बाद मिले 29 संक्रमित

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से जहाँ एक तरफ कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है वहीँ दूसरी तरफ खबर हैं कि संक्रमित मरीज़ कम ठीक हो रहे हैं। मरीज़ों के ठीक होने की संख्या में गिरावट आई है। अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज़ जल्द रिकवर नहीं कर पा रहे हैं।  आपको बतादें कि दो महीने के बाद प्रदेश में सबसे अधिक 29 मरीज़ पाए गए हैं। 10 स्वस्थ हुए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 344043 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो,बीते दिन रविवार को 10080 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली जिसके बाद पांच जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 18 संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में 6, हरिद्वार व नैनीताल जिले में 2-2, उत्तरकाशी जिले में 1 संक्रमित मिला है। लगभग दो माह के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 29 कोरोना संक्रमित मिलेे हैं।
जबकि इससे पूर्व में 15 सितंबर को 49 मामलें निकले थे। और अब पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 330304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 177 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत दर्ज की गई है।

हरिद्वार में रविवार को मिले 3 नए संक्रमित 

जहाँ उत्तराखंड के इन राज्यों में केस मिल रहे हैं वहीँ बीते दिन रविवार को हरिद्वार में भी तीन नए मरीज मिले। हालाँकि अभी तक इनमेसे किसी भी मरीज़ के निधन की खबर नहीं हैं। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में दो मरीज भर्ती है। होम आईसोलेशन में 5 मरीज हैं। जिले में फिलहाल 7 एक्टिव केस हैं। जिले में अभी तक कुल पॉजिटिवों की संख्या 51169 है। रविवार को 2645 लोगों के सैंपल जांच को लिए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *