‘पठान’ फिल्म पर पीएम मोदी का बयान,फरमान सुनाया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को एक सलाह दी है। वह फिल्मों पर बेवजह की बयानबाजी से बचें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16-17 जनवरी को दिल्ली में आयोजित हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने ये हिदायत दी है।  सूत्रों के मुताबिक़, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कुछ फिल्मों पर बयानबाजी देते नज़र आ रहे हैं, जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए।

पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं के बेवजह की बयानबाजी से किनारा रखने के किये कहा है। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे टाइम आया है, जब देश में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है। पठान फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा जैसे रंग की बिकनी में दिखाने पर विवाद है, जिसके चलते भाजपा के कई नेताओं ने पठान फिल्म को बंद करने की मांग की है। बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि क्या फिल्म को सस्ती लोकप्रियता दिलाने के लिए यह सब किया गया या फिर सोची समझी साजिश के तहत यह विवाद खड़ा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *