हरिद्वार : महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दिल्ली बॉर्डर से हटा देने के बाद आज उनका दर्द इस हद तक चालक रहा है कि अब सभी पहलवान अपने जीवन भर की मेहनत और कमाई इज्जत को गंगा में बहाने पहुंचे हैं। उत्पीड़न के विरोध में आज पहलवान खिलाड़ी हरिद्वार में गंगा में मेडल प्रवाहित करेंगे। इसके लिए विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया हरिद्वार पहुँच चुके हैं। यहां वे हरकी पैड़ी पर अपने मेडल प्रवाहित करेंगे। पहलवानों के समर्थन में काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी हरकी पैड़ी पहुंचे हैं।
छलका दर्द –सभी ने कहा है कि बीती ’28 मई को जो हुआ वह आप सबने देखा। पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया। हमें कितनी बर्बरता से गिरफ़्तार किया गया। हम शांतिपूर्ण आंदोलन में थे। आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस नहस कर हमसे छीन लिया और अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई। क्या महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए न्याय मांगकर कोई अपराध कर दिया है।

