कल के मुकाबले आज संक्रमण के मामलों में 20 हजार की गिरावट,18,870 नए मामले

कोरोना महामारी के मामलें लगातार उतार चढ़ाव पर जारी हैं। तीसरी लहर की आशंका जताये जानें के बाद स्थिति अभी सामान्य ही है इसी के चलते आज लगातार दूसरे दिन राहत मिली है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े कहते हैं कि बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अभी भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव केस हैं।

बीते इन मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के निकले आंकड़ों के मुताबिक़,24 घंटे में कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए थे।  वहीं सोमवार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। जबकि रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। केरल में कोरोना संक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच बुधवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,196 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 149 लोगों की जान गई। कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से निकल रहा है। 
ख़ुशी की बात ये है कि  भारत में कोरोना के वैक्सीनेशन अभियान सफलता पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय केमुताबिक़ अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,66,63,490 के पार हो गया है।भारत में पिछले 24 घंटे में करीब  54,13,332 डोज लगाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *