देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले है लेकिन आज उससे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश में बीजेपी का हाथ थामा है। भाजपा का दावा है कि पार्टी में 80 से करीब कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पदाधिकारी को पार्टी में स्वागत किया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन समितियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में कांग्रेस व अन्य दलों व संगठनों से जुड़े लोग भाजपा में शामिल भी होंगे। कौशिक के मुताबिक करीब 20 से अधिक समितियों की विधानसभा में अहम भूमिका होगी। चुनाव घोषणा पत्र समिति से लेकर चुनाव प्रचार प्रसार समिति कई तरह की समितियां गठित हुई हैं .
आप के 80 से ज़्यादा कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल : उत्तराखंड

