प्रदेश में पतंजलि ने 12 हजार करोड़ का निवेश किया है। 10 प्रतिशत पतंजलि उत्तराखंड में नौकरी दे रहा है। पहाड़ के पलायन को रोक रहा है वहीँ पतंजलि ने एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा दिया है। स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चार हजार से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाएं गांव-गांव में लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद पर विश्वास करना जरूरी है। उत्तराखंड में सात हजार से ज्यादा पेड़ पौधे वनस्पतिया हैं। उत्तराखंड में आयुर्वेद की दृष्टि से बात की जाए तो यहां अपार अवसर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की आठ शख्सियतों को अलग-अलग श्रेणी में सम्मान दिया।
राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश की 8 शख्सियत सम्मानित,पतंजलि ने किया निवेश

