पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने रोका,सपा अध्यक्ष भी हुए बेहोश

देहरादून : गौरतलब है कि देशभर के राज्यों में केंद्र की अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हुआ है इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने इसपर कोई कसर नहीं छोड़ी हैं इसके विरोध में प्रदर्शन करने निकले पूर्व सीएम हरीश रावत को व अन्य लोगों को पुलिस ने रोक लिया है। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। इस तरह की योजनाए थोप कर देश के भविष्य को सकंट में धकेला जा रहा है। 

इसके अलावा अग्निपथ के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने आज बुधवार को शहर में जमकर प्रदर्शन किया है जहां उपस्थित पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कई राजनीतिक संगठन भी हैं।सभी लोग राजभवन की ओर बढ़े। जहां पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लिया।

काफी देर तक यहां सभी प्रदर्शनकारी राजभवन जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी यही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ज्ञापन देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान बैरिकेडिंग के समीप चक्कर आने से जमीन पर गिर गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *