नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं। वो अभी घर में ही क्वारंटाइन हुए हैं।डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की है और अगले कुछ दिनों के लिए आराम करने को कहा है। डॉक्टरों के अनुसार ,रक्षा मंत्री में हल्के लक्षण पाए गए हैं । गौरतलब है कि राजनाथ को आज गुरुवार को ही भारतीय वायुसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में पहुंचना था लेकिन संक्रमित पाए जाने के कारण ये कार्यक्रम ही रद्द हो गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉज़िटिव, हुए क्वारंटाइन

