कोरोना: नए मामलों में 20% की बढ़ोतरी, 24 घंटे में 12,591 केस

नई दिल्ली: भारत में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में बढ़वार हुई है, आज गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी अधिकता सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़,12 हजार से अधिक मामले दर्द हुए है। दो दिन पहले मंगलवार को सात हजार के पार नए मामले मिले थे। दस हजार 542 केस सामने निकले हैं। आज 12,591 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 

देश में गुरुवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंचे हैं। यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, दस हजार 827 लोग कोरोना से सही हुए हैं। इसी के साथ सही होने वाले मरीजों की संख्या 44,261,476 हो गई। कोरोना से दिल्ली में पांच, हिमाचल प्रदेश में दो, कर्नाटक में तीन, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक और महाराष्ट्र में छह, राजस्थान में दो लोगों की जान गयीं हैं। हालाँकि इस बार कोरोना अधिक खतरनाक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *